Helloo frnz.........................dedicated to love.....
आज फिर नम हुई पलकें और नज़रों को गिला है
मेरी उम्मीद की ग़ज़लों को ये किसने छुआ है
किसकी आहट मेरी परवाज के पर खोल रही है
किसके होटों पर मेरे फिर से जीने की दुआ है
तू मेरा हो न हो मुझको मंज़ूर है अब
तेरे होने से मिरे होने का अहसास हुआ है
कैसे कह दूँ तेरे तसवुर का तलबगार नहीं
मेरे हाथों की लकीरों में तेरा नाम लिखा है
आज फिर नम हुई पलकें और नज़रों .....
कुमार प्रवीण
दस्त ख़त से ( दस्त ख़त इस वक़्त प्रेस में है )
::: aaj fr nam hui paklen or nazron ko gila hai
meri ummeed ki ghazlon ko ye kisne chua hai
kiski aahat meri parwaj ke pr khol rahi hai
kiske hton pr mire fr se jeene ki dua hai
tu era ho n ho mujhko manzoor hai ab
tere hone se mire hone ka ahsaas hua hai
kaise kah dun tere tasawoor ka talabgar nahi
mere hathon ki lakeeron me tera naam likha hai
aaj fr nam hui palken or nazron.....
kumar praveen
Bookmarks